अंतागढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंतागढ़ और शासकीय कन्या उ मा विद्यालय अंतागढ़ में विधायक अनूप नाग व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने 85 छात्राओं को साइकिल वितरित की। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर विधायक अनूप नाग ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को स्कूल आने जाने में असुविधा न हो इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिवर्ष नि:शुल्क साईकिल वितरण करती है। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अंतागढ़ के प्राचार्य गौतम सिन्हा, शासकीय कन्या उ.मा.वि. की प्राचार्य श्रीमती सुकाय नेगी तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे।