राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत स्वीप आयोजन के तहत विधानसभा खैरागढ़ उप निर्वाचन के तहसील गंडई के मतदान केन्द्र ग्राम काशीटोला, पेंडारवानी, बरबसपुर, बिरनपुर खुर्द आदि ग्रामों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की गई। ग्राम काशीटोला में ईएलसी नोडल अधिकारी की ओर से मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का थीम 12 अप्रैल मतदान अवश्य करें और शपथ लें पर आधारित था।
इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें ग्राम के वयोवृद्ध नागरिक 81 वर्षीय अनमोल दास व इनके उम्र के अनेक बुजुर्गों ने मतदान शपथ में हस्ताक्षर किया। साथ ही समूह की महिलाओं सहित आंगनबाड़ी के हितग्राहियों ने भी मतदान जागरूकता का संदेश दिया। इस आयोजन में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की ओर से आकर्षक नारा लेखन कर अपने पालकों और अभिभावकों को प्रेरित किया गया। ग्राम काशीटोला के आयोजन में मतदान केंद्र के बीएलओ एवं चुनावी साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी प्राथमिक, माध्यमिक शाला के शिक्षक स्टाफ एवं बुजुर्ग मतदाता, समूह की महिलाएं एवं जिला कार्यालय के टीम उपस्थित थे।
युवाओं की ओर से किया गया आयोजन : ग्राम पेंडारवानी में युवाओं ने प्रेरित होकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान बाजार चौक गौठान में गांव के उत्साही युवाओं में वोट का फार्मेशन बनाया व 12 अप्रैल मतदान अवश्य करें का संदेश देते हुए जागरूकता संदेश दिया। इसी क्रम में युवाओं में स्वस्थ हस्ताक्षर एवं शपथ लिया। ग्राम के आयोजन में ग्राम कोटवार, ग्रामीण, नागरिक, युवा, वरिष्ठ व दिव्यांगजन उपस्थित थे। युवा मतदाताओं को मतदाता मार्गदशिर्का का वितरण किया गया। मार्गदशिर्का के माध्यम से मतदाताओं को आवश्यक जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत मतदान दिवस पर क्या करें, क्या ना करें, अपना वोट कैसे डालें, ईवीएम, वीवीपीएटी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। वोटर हेल्पलाइन एप के अलावा मतदान दिवस को क्या-क्या प्रमाण पत्र लेकर जा सकते हैं, इसके संबंध में जानकारी दी गई। युवा मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक जानकारी प्राप्त की व 12 अप्रैल को मतदान के लिए सभी को प्रेरित करने की बात कही। ग्राम पेंडारवानी के आयोजन में बड़ी संख्या में युवा मतदाता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
दिव्यांगजनों की ओर से मतदान करने के लिए जागरूकता संदेश : स्वीप टीम की ओर से ग्राम बरबसपुर में दिव्यांग मतदाताओं को 12 अप्रैल मतदान अवश्य करें का संदेश देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे दिव्यांगजनों ने आने-जाने वाले राहगीरों को 12 अप्रैल मतदान अवश्य करें का संदेश दिया। कार्यक्रम में युवा नए मतदाताओं को मतदाता मार्गदशिर्का का वितरण किया गया।