महिलाओं की कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला

Posted On:- 2022-03-30



दुर्ग (वीएनएस)। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बुधवार को महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण,प्रतिषेध और प्रतितोषण) अधिनियम 2013 अंतर्गत गठित आंतरिक शिकायत समितियों के लगभग 60 सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रेरणा सभा कक्ष में आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में विपिन जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग और विषय विशेषज्ञ के रूप में अशोक जयसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता संगीता सिह, काउंसलर, जिला न्यायालय दुर्ग तथा प्रीति बालाशर्मा, सरंक्षण अधिकारी, नवा बिहान, सीता कनौजे, आईसीपीएस, महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न विषयो की जानकारी दी। जिसमें लैंगिक अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, टोनही प्रताड़ना निवारण के लिये कानून एवं विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया गया।