रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश में कोरोना का प्रकोप लगभग ख़त्म हो गया है। दिन प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है, वहीं सक्रिय मामले भी सवा सौ के आसपास हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 मार्च की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.07 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 9,706 सैंपलों की जांच में 7 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 31 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज भीकोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
राजधानी रायपुर में आज 3 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं 24 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या अब 126 हो गई है।
आज दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर एवं नारायणपुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं बिलासपुर-बलरामपुर से 1-1, बीजापुर से 2, रायपुर में 3 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।