रायपुर (वीएनएस)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की उपस्थिति में कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय बीज परियोजना से अर्जित लाभांश राशि 4 करोड़ 4 लाख रूपये का चेक विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक उमेश अग्रवाल को सौंपा गया। इस लाभांश राशि में राष्ट्रीय बीज परियोजना रायपुर से अर्जित 3 करोड़ 9 लाख रूपये, राष्ट्रीय बीज परियोजना भाटापारा से अर्जित 70 लाख रूपये और राष्ट्रीय बीज परियोजना (मेगा सीड) से अर्जित 25 लाख रूपये की राशि शामिल है। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव जी.के. निर्माम भी उपस्थित थे। विश्वविद्यालय प्रशासन को उपरोक्त राशि निदेशक प्रक्षेत्र और बीज डॉ. पी.के. चन्द्राकर और राष्ट्रीय बीज परियोजना के प्रमुख वैज्ञानिक के साथ प्रभारी डॉ. एच.सी. नंदा ने सौंपी।