मुख्यमंत्री 31 मार्च को करेंगे भैयाथान अनुविभाग राजस्व व बिहारपुर तहसील का वर्चुअल उद्घाटन

Posted On:- 2022-03-30



सूरजपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 नवीन अनुविभाग व 24 नवीन तहसीलों का वर्चुअल उद्घाटन दोपहर 12.00 बजे करेंगे। जिसमें सूरजपुर से भैयाथान अनुविभाग राजस्व व बिहारपुर तहसील को वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े व अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे तथा बिहारपुर से भी वर्चुअल के माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम भैयाथान में आयोजित होगा।