भगवान महावीर के संदेश जीने का सर्वोत्तम मार्ग : पंकज शर्मा

Posted On:- 2022-03-31



रायपुर (वीएनएस)। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को समता परिसर से प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया । ऋषभ रेसीडेंसी , न्यू राजेन्द्र नगर के मुख्य मार्ग से प्रभातफेरी वर्धमान जिनालय पहुंची । इस मंदिर में भगवान महावीर स्वामी मूलनायक हैं। दर्शन वंदन के पश्चात जैन साध्वी स्नेहयशा ने अपने सारगर्भित प्रवचन में भगवान महावीर स्वामी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंकज शर्मा ने उदबोधन में कहा कि प्रभातफेरी से क्षेत्र में सुबह सुबह धार्मिक व पोजेटिव वातावरण निर्मित होता है। भगवान महावीर स्वामी के उपदेश जीवन जीने का सही सरल व धर्ममय मार्ग है । केवल जियो और जीने दो एक वाक्य में सभी धर्मों का सार छिपा है ।समिति के मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा व कमल भंसाली ने बताया कि 3 अप्रेल रविवार को जैन दादाबाड़ी एम जी रोड़ में प्रातः 8 . 30 बजे से 2621 सामायिक की सामुहिक आराधना रखी गई है । जिसमें सकल जैन समाज 48 मिनट समभाव की आराधना करेगा ।प्रभातफेरी के प्रभारी साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के अध्यक्ष आदित्य सुराना व महामंत्री अजय रायसोनी ने बताया कि प्रभातफेरी के पश्चात भगवान महावीर स्वामी से संबंधित प्रश्न पूछे गए व सही उत्तर पर चांदी के सिक्के पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये गए । बच्चों ने फेन्सी ड्रेस में भाग लिया उन्हें भी पुरस्कृत किया गया ।समिति के कोषाध्यक्ष गुलाब दस्सानी ने बताया कि 31 मार्च को प्रातः 6. 30 बजे प्रभातफेरी विमल नाथ जैन मंदिर भैरव सोसायटी से आरम्भ होकर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर होते हुए सुधर्म विहार आम्रपाली सोसायटी , शान्ति विजय गुरूमन्दिर होते हुए रिगलिया रेसीडेंसी में पहुँचेगी ।

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व महासचिव मनोज कोठारी ने बताया कि इस वर्ष प्रभातफेरी के साथ रक्तदान शिविर भी जोड़ा गया है। जिसके माध्यम से 1000 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। महेन्द्र कोचर ने बताया कि आज प्रथम दिवस 54 यूनिट रक्तदान किया गया जिसमें विशेष बात रही कि महिलाओं ने रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रक्तदान कार्यक्रम पंकज चोपड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है जिसके प्रभारी विवेक गोलछा , मोहित चोरडिय़ा , ऋषभ चोपड़ा , वैभव गोलछा हैं । भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि दोपहर के कार्यक्रमों में 2 बजे वर्धमान महिला मण्डल द्वारा टेस्ट युवर लक एंड विन द प्राईस में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया । इसमे 40-50 बच्चो ने भाग लिया।गेम मे 5 टास्क दिए गये जैसे तीर्थंकर के नाम, मुद्रा बनाओ,रिंग डालो,भाव यात्रा आदि।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सरिता पारख, अंजना सिंगी,रेखा पारख,पुष्पा जैन, अंजली, शानु, काव्या, रीना, वर्षा, सुमन, शताब्दि, शिल्पा, सोनल आदि मंडल की सदस्याओं ने अपना पूर्ण योगदान दिया।प्रथम वंश मेहता, द्वितीय आरव पारख, तीसरा स्थान आशी जैन को मिला। जिनकुशल सज्जन बहु मण्डल द्वारा मेकाहारा में फल वितरण किया गया । आनन्द महिला मण्डल द्वारा मंगलम साधना केन्द्र में पंखा प्रदान किया गया। लोढ़ा विंग्स द्वारा विवेकानंद स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में महावीर को सजाओ में 6 से 12 वर्ष के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।