थाना परिसर में लगी आग, कई गाड़ियां राख...

Posted On:- 2022-03-31



रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के पंडरी थाना परिसर में जब्‍त गाड़ियों में भीषण आग गई है। बताया जा रहा है कि इस भीषण आग में सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गई है। आगजनी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। आग की चपेट में एक कार, आटों भी कुछ ठेले तथा विशाल बरगद का पेड़ आ गया है। थाना स्टाफ समेत दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।