रायपुर (वीएनएस)। राज्य शासन ने पंचायत-ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा व अन्य योजनाओं में सामाजिक अंकेक्षण कार्यों के संपादन के लिए मनोज कुमार तिवारी को सामाजिक अंकेक्षण इकाई का संचालक नियुक्त किया है। पंचायत-ग्रामीण विकास विभाग ने मंत्रालय (महानदी भवन) से इस संबंध में आदेश जारी किया है।