मुख्यमंत्री ने 4 हजार इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को दिखाई झंडी

Posted On:- 2022-03-31



नई दिल्ली (वीएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर आईपी ​​डिपो से रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदूषण को देखते हुए हम सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक करने की तरफ ले जा रहे हैं। अब दिल्ली में इलेक्ट्रिक ऑटो चलेगी। हमने करीब 4000 इलेक्ट्रिक ऑटो रवाना किया है, 3,500 लोगों को एलओआई जारी हो चुके हैं ये 3,500 लोग दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक ऑटो चलाएंगे।