लखनऊ (वीएनएस)। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। केपी मौर्या आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे, वहीं उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने का समय मांगा है। मौर्या शाम 5 बजे नड्डा से मुलाकात करेंगे और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर भी बातचीत होगी ।