भैयालाल राजवाड़े के पुत्र विजय राजवाड़े का निधन

Posted On:- 2022-03-31



रायपुर (वीएनएस)। बीजेपी सरकार में संसदीय सचिव और श्रम मंत्री रहे भैयालाल राजवाड़े के पुत्र विजय राजवाड़े का लीवर सिरोसिस के कारण निधन हो गया है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। खबरें हैं कि लीवर का ट्रांसप्लानटेशन ही अंतिम उपचार था, चिकित्सकों ने इस संबंध में गंभीर सलाह भी दी थी। राजधानी के नीजि अस्पताल में  40 वर्षीय विजय राजवाड़े ने दम तोड़ दिया है। विजय राजवाड़े ज़िला पंचायत सदस्य भी थे।