विधायक कुलदीप जुनेजा ने क्षेत्रीय सरस मेला का किया शुभारम्भ

Posted On:- 2022-03-31



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ हाट बाजार पंडरी में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग से आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' अंतर्गत दस दिवसीय क्षेत्रीय सरस मेला में का आयोजन किया गया है। आयोजन में विधायक कुलदीप जुनेजा ने शामिल होकर महिला स्वसहायता समूह की महिलाओ से भेंट किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने इमली कैंडी, मुर्रा पैकेट, आचार, कपड़े, चादर और अलग अलग प्रकार के व्यंजनों के स्टाल लगायें हैं। इसके साथ ही हस्त शिल्पियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति को दर्शाती मिट्टी, लकड़ी, तांबे के धातुओं से बनी कलाकृतियाँ, बस्तर आर्ट, बांस की बनी वस्तुएं,जुते-चप्पल आदि की प्रदर्शनी लगाई गई है।

विधायक कुलदीप जुनेजा ने इस दौरान महिला स्वसहायता समूह की बहनों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए अथक प्रयास किये जा रहें हैं और ऐसे आयोजन हमारी बहनों को उनके सामर्थ्य और हुनर को दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं को स्वरोजगार एवं स्वावलंबन की दिशा में निरंतर अग्रसर है। राज्य में संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ एक महत्वाकांक्षी योजना हैं। ‘‘बिहान’’ योजना महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने की एक अनूठी पहल है। इस योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों को कौशल विकास उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे महिलाएं स्वरोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं।

कुलदीप जुनेजा ने आगे कहा कि ‘‘बिहान’’ योजना से जुड़ने वाली महिला स्व-सहायता समूह को आर्थिक रूप से सशक्त बनानें के लिए जिला प्रशासन से भी भरपूर सहयोग किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें एक निश्चित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे अपने निर्मित सामग्रियों को आसानी से बिक्री कर सकें। प्रशासन के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूह से निर्मित विभिन्न सामग्रियों को स्कूल, ऑगनबाड़ी, आश्रम-छात्रावास के अलावा अन्य विभागों में भी भेजा जाता है। जिसे उन्हें आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। इस अवसर पर इफ्फ्ट आरा, मिशन संचालक आरके झा संयुक्त मिशन संचालक , शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा प्रशासनिक अधिकारी, एलिस लकड़ा चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, अनुभा गैब्रियल, प्रदीप तिवारी, राजीव कुमार, वीकेश अग्रवाल (सभी एसपीएम), मनोज मिश्रा, ASPM, प्रज्ञा पोरवाल और नीतू कन्नौजे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।