रायपुर (वीएनएस)। रायपुर की विधानसभा थाना पुलिस ने चाकू से वार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आनंद बारले ने बताया, 30 मार्च को मोमोस खाने विज्ञान केन्द्र के पास दलदलसिवनी गया था। रास्ते मे पुराना दोस्त आरोपी कृष्णा सोनी मिला उसने आनंद से मोमोस खाने और शराब पीने के लिए पैसा मांगा, जब आनंद ने पैसे देने से इंकार किया, तब आरोपी ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पास रखे चाकू से मारकर चोंट पहुंचाया और वहां से भाग गया।
शिकायत पर पुलिस ने मामला विवेचना में लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्ग दर्शन पर घटना की गभीरता को देखते हुए पण्डरी पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर घटना के आरोपी कृष्णा सोनी उर्फ बाबू को घटना के कुछ ही देर में गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त बटनदार चाकू को आरोपी के कब्जे से जप्त किया। आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।