रायपुर (वीएनएस)। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा आज प्रातः प्रभातफेरी पश्चात दीक्षार्थी तेजकरण बैद का अभिनंदन किया। समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर महासचिव मनोज कोठारी कोषाध्यक्ष गुलाब दस्सानी ने तिलक अक्षत से अभिनंदन किया। इस अवसर पर 76 वर्षीय तेजकरण बैद ने कहा कि दीक्षा किसी भी उम्र में ली जा सकती है।
भगवान महावीर स्वामी द्वारा उपदेशित संयम मार्ग पर चलकर ही मोक्ष प्राप्ति की ओर आगे बढ़ा जा सकता है। प्रत्येक भव्य आत्मा को संयम मार्ग पर अग्रसर होने का प्रयास करना चाहिए ।रिगलिया रेसीडेंसी में प्रभातफेरी के समापन अवसर पर दीक्षार्थी तेजकरण बैद ने भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के 15 दिवसीय कार्यक्रमों की पत्रिका का विमोचन किया व जैन समाज के लिए जारी किया गया।
आज प्रभातफेरी विमलनाथ जैन मंदिर भैरव सोसायटी से आरम्भ होकर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर, सुधर्म विहार, आम्रपाली, गुरु मंदिर होते हुए रिगलिया रेसीडेंसी पहुंची। साधुमार्गी जैन समता युवा संघ द्वारा संचालित प्रभातफेरी में अनेक बच्चों ने नो प्लास्टिक का संदेश फेन्सी ड्रेस के माध्यम से दिया। रिगलिया के बच्चों ने भगवान महावीर के जीवन पर आधारित नाटिका का मंचन किया। इस अवसर पर कन्हैया लुनावत, प्रेम चंद लुनावत आदित्य सुराना, अजय रायसोनी उपस्थित रहे। मंजू कोठारी व वैभव गोलछा ने बताया कि जियो और जीने दो भगवान महावीर रक्तदान अभियान के तहत रिगलिया में रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्तदान किया।
समिति के मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा व कमल भंसाली ने बताया कि आनन्द महिला मण्डल द्वारा मंगलम साधना केन्द्र में पंखा प्रदान किया गया। लोढ़ा विंग्स द्वारा विवेकानंद स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में महावीर को सजाओ में 6 से 12 वर्ष के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1 अप्रेल को प्रभातफेरी नेहरूनगर पुलिस लाइन के सामने से आरम्भ होकर हनुमान नगर जाएगी।