जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर संभागायुक्त कार्यालय में भृत्य के 3 पदों के लिए 30 मार्च को चयन सूची और प्रतीक्षा सूची प्रकाशित कर दी गई है। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड से प्राप्त वरीयता सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन छानबीन समिति ने किया। अंतिम वरीयता सूची के आधार पर चयन सूची और प्रतीक्षा सूची तैयार किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी कर 18 अप्रैल अपरान्ह तक कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया है। चयनित अभ्यर्थी मेें हेमन्त कुमार पिछड़ा वर्ग, विनय मण्डावी अनुसूचित जनजाति और ईश्वरी कवाची अनारक्षित (महिला) वर्ग से चयन किया गया है। चयन सूची और प्रतीक्षा सूची आयुक्त कार्यालय के सूचना पटल एवं बस्तर जिला के वेबसाईट पर प्रकाशित किया गया है।