86 हजार परिवारों को घरेलु नल कनेक्शन देने का लक्ष्य : कलेक्टर

Posted On:- 2022-03-31



बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल और स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। वर्ष 2023 तक जिले के सभी परिवारों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रख गया है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर जल, हर घर नल है। पीएचई के कार्यपालन अभियंता और सदस्य सचिव आशालता गुुप्ता ने बताया कि जिले को वर्ष 2021-22 के लिए 85977 परिवारो को घरेलू नलजल कनेक्शन प्रदाय करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमे 209 रेट्रेफिटिंग योजना और 251 एकल ग्राम योजना से पूर्ण किया जाना है। 3 मार्च के बाद प्राप्त 22 योजनाओं की लागत रू. 2036.03 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया।

अभी तक 209 रेट्रोफिटिंग योजना के अंतर्गत 44515 एफएचटीसी और 445 एकल ग्राम योजना के अंतर्गत 97433 एफएचटीसी की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त योजनाओं में से 209 रेट्रोफिटिंग योजना और 288 एकल ग्राम योजना की निविदा जारी की गई। अभी तक 432 निविदाओं के ग्राम 206 रेट्रोफिटिंग योजना, 122 एकल ग्राम योजना में कुल 69415 एफएचटीसी के लिए राशि रू. 193.73 करोड़ के कार्यादेश जारी किये गये शेष निविदा प्रक्रियाधीन है। उपरोक्त कार्यों का अनुमोदन समिति से किया गया। कुल 42 निविदाओं के दर प्राप्त किये गये। जिसे समिति मे स्वीकृति के लिए प्रस्तुत की गई। उपरोक्त 42 निविदाओं के दरों का अनुुमोदन किया गया। 3 मार्च के बाद प्राप्त एकल ग्राम योजना के कुल 22 योजनाओं की लागत रू. 2036.3 लाख की प्रशासकीय स्वीकृत का अनुमोदन के लिए समिति को अवगत होकर अनुमोदन समिति से किया गया।

सदस्य सचिव ने 4 मार्च से 29 मार्च तक विभिन्न मदों में व्यय की जानकारी से समिति को अगवत कराया गया है। जिसमें कव्हरेज के लिए 698.30 लाख रुपये, सपोर्ट के लिए 0.3259 लाख रुपये, डब्ल्यूक्यूंआईएमएस के लिए 5.3091 लाख रुपये इस तरह कुल 703.935 लाख रुपये की व्यय स्वीकृति का अनुमोदन समिति ने किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ लीना मण्डावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन, उप संचालक जनसंपर्क, जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.वि., उप संचालक कृषि, अनुविभागीय अधिकारी पीएचई बेमेतरा उपस्थित थे।