शिक्षा विभाग ने मंजू पटेल को नवाजा 'हमारे नायक' सम्मान से
Posted On:- 2022-03-31
रायगढ़ (वीएनएस)। विकासखंड खरसिया के प्राथमिक शाला बड़े देवगांव में पदस्थ शिक्षिका मंजू पटेल 30 मार्च को cgschool.in वेबसाइट में हमारे नायक के रूप में चयनित हुई हैं। जिला कलेक्टर भीम सिंह और जिला शिक्षाधिकारी आर.पी.आदित्य के निर्देशन और मार्गदर्शन में शिक्षिका मंजू पटेल ने 100 दिवसीय भाषा पठन और गणितीय कौशल कार्यक्रम के लिए प्रथम सप्ताह से ही सक्रिय रुप से प्रयास किया जा रहा है। बच्चे निर्धारित अधिगम को प्राप्त कर पाए इस के लिए उन्होंने राज्य और जिला परियोजना कार्यालय के दिए हुए निर्देशानुसार स्व-स्फूर्त होकर बच्चों के साथ गतिविधियां जारी रखीं। संबंधित शिक्षिका ने 100 दिवसीय भाषा पठन और गणितीय कौशल कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह के भाषा एवं गणित की गतिविधियां अपने विद्यालय में संचालित की जा रही है।
इनके प्रयास के परिणाम स्वरूप इनके विद्यालय में अध्ययनरत नन्हे बच्चों ने शासन की निर्धारित अधिगम को प्राप्त करने में सफलता पाए हैं। मंजू पटेल एक मेहनती शिक्षिका हैं और इन्होंने शैक्षिक गतिविधियों में बेहतर परिणाम देने के लिए अथक परिश्रम किया है। उनके इस सफलता पर शिक्षा विभाग के जिला अधिकारियों ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं समस्त संकुल समन्वयक, प्रधान पाठकों और विकासखंड के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
मंजू पटेल से उनकी इस उपलब्धि पर चर्चा करने पर उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विकासखंड स्त्रोत समन्वयक साहू जी को दिए उन्होंने बताया कि 100 दिवसीय भाषा पठन एवं गणितीय कौशल पर विकासखंड स्रोत समन्वयक महोदय ने गंभीर रूप से सारी गतिविधियों को सप्ताह वार कराने के लिए निर्देशित किया है। उनसे लगातार इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जा रही है और टेलीग्राम ग्रुप में प्रति सप्ताह में भेजे जाने वाले वीडियो की मानिटरिंग उनसे की जा रही है और सक्रिय होकर कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का सदैव उन्होंने उत्साहवर्धन किया है।