60 सदस्यों को दस दिवसीय आगरबत्ती, मछलीपालन प्रशिक्षण दिया

Posted On:- 2022-03-31



कोरिया (वीएनएस)। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला पंचायत बैकुण्ठपुर और जिला अग्रणी प्रबंधक की अनुमति से सेन्ट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 20 मार्च से 29 मार्च तक होम मेड आगरबत्ती मेकिंग और 22 मार्च से 31 मार्च तक मछली पालन प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस दस दिवसीय का प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रोजेक्ट उन्नति के कुल 60 सदस्यों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।

मछली पालन प्रशिक्षण में उद्यमिता विकास कार्यक्रम आरसेटी से उषा साहू और सहायक संचालक सुरजपुर के एम. एस. भवानी और इंस्पेटर कोरिया के रविन्द्र शर्मा ने थ्योरी और प्रायोगिक क्लास दिया। वही आगरबत्ती प्रशिक्षण समाप्ति के दिन चन्द्रकला एवं ए.बरवा ने प्रशिक्षुओं का मूल्यांकन कर स्वावलम्बन और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित   किया गया।

अग्रणी जिला प्रबंधक विकास कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना, फर्जी चिट फण्ड कम्पनी की जानकारी दी गई। उन्होंने व्यक्तित्व विकास, मनोबल को बढाने, नैतिक उत्थान और व्यापार का संचालन कैसे किया जाए इस के लिए मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने लगन से प्रशिक्षण प्राप्त किया और उन्होने उक्त गतिविधि को संचालित करने के लिए विचार व्यक्त किये।