आम तौर पर तेज गर्मी मई व जून में ही पड़ती थी। इस बार मार्च से ही तेज गर्मी पडऩी शुरू हो गई है तो इसकी वजह स्थानीय होने के साथ ही बाहरी भी होते हैं। इस बार मार्च में तेज गर्मी का कारण बाहर से गर्म हवाओं का आना है। इसकी वजह से मार्च में तापमान 40 से ज्यादा हो गया है। दिन के 11 बजे री घर से निकलना मुश्किल हो गया है। तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदल सुबह कर दिया गया है। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि मार्च में गर्मी इतनी ज्यादा रही है तो मई व जून में कितनी गर्मी रहेगी। गर्मी तो हर साल पड़ती है। इससे निपटने के प्रयास हर साल संस्थाएं अपने स्तर पर करती हैं। वन विभाग बारिश में कई बरसों से पौधे लगाता आ रहा है। शहर को हरा भरा रखने हर साल करोड़ो रुपए खर्च किए जाते हैं ताकि शहर का तापमान कम रहे। लेकिन हर साल गर्मी आने पर ही पता चलता है कि तापमान को कम करने के नाम पर साल भर जो कुछ किया जाता है, उसका कोई अच्छा परिणाम तो नहीं निकलता है। सरकार निजी संस्थाएं सब मिलकर एक शहर को तापमान नियंत्रित नहींं कर पाते हैं तो इसकी वजह वह सब काम है,जिसके चलते तापमान बढता जाता है। आज से तीन चार दशक पहले तक शहर की सड़कें संकरी होती थी लेकिन उसके किनारे पेड हुआ करते थे। इससे लोगों को छांव भी मिलती थी, तथा वे अपने आसपास के तापमान को नियंत्रित भी करते थे। तब सड़कें ज्यादा चौड़ी नहीं होने के कारण ज्यादा गर्म नहीं होती। सड़कें ज्यादा गर्म न होने हवा भी ज्यादा गर्म नहीं होती थी, इससे तापमान आज तरह मार्च में तो ज्यादा नहीं होता था। जब से सड़कें चौड़ी हुई है, इससे लोगों को आने जाने में सुुविधा तो होती है लेकिन इनके कारण भी शहर का तापमान ज्यादा रहता है। इस बात एहसास तब होता है जब आदमी अपने मोहल्लों की गलियों सेे निकलकर मुख्यमार्ग पर आता है पता चलता है कि मोहल्ले की गलियों की तुलना में सड़क का तापमान भी ज्यादा है तथा यहां की हवा भी ज्यादा गर्म है। शहर का तापमान ज्यादा है तो हमेंं स्वीकार करना होगा कि हमने शहर के कुलिंग सिस्टम को बरबाद कर दिया है। हर शहर को ठंडा रखने में वहां मौजूद पेडों की संष्या मायने रखती है. यदि शहर में पेडों की संख्या कम है , हरियाली कम है तो तापमान ज्यादा रहेगा ही । पेड़ पौधे ही किसी शहर की ठंडा रखते हैं। हमने तो शहर के तापमान को कम करने की जगह इसे बढ़ाने के काम ही किए है तो तापमान ज्यादा तो रहेगा ही। हम लोगों को लगता है कि गर्मी में अपना घर ठंडा है तो बहुत है। हम जिस तरह आज अपने घर को ठंडा रखने के लिए सोचते हैं, उसी तरह पहले के लोग अपने गांव, कस्बें, शहर को ठंडा रखने के बारे में सोचते थे और पेड़ पौधे लगाते थे। इससे उनका शहर भी ठंंडा होता था तथा सभी का घर भी ठंडा रहता था। पहले हम अपने आसपास के पर्यावरण के प्रति सजग रहते थे, आज सजग नहींं है, यही वजह है कि आज कभी वर्षा समय पर नहीं होती है, कभी असमय वर्षा होती है। कभी मार्च में गर्मी तेड पड़ती है और मई जून में नहीं पड़ती है। जैसे प्रकृति, मनुष्य शरीर का अपना कुलिंग सिस्टम होता है, वैसे ही हर शहर का कुलिंग सिस्टम होता है, ज्यादा गर्मी पड़ रही है तो इसका मतलब है कि उस जगह का कुंिलंग सिस्टम खराब है और इसके जिम्मेदार हम सब हैं।