जल जीवन मिशन में पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, प्रशिक्षण दिया

Posted On:- 2022-03-31



जगदलपुर (वीएनएस)। जल जीवन मिशन के तहत 31 मार्च को ग्राम खम्हार गांव के पंचायत भवन में पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, हेल्पर को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 23 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर गांव के सरपंच, उपसरपंच, सचिव ,पीएचई के सब इंजीनियर पी. सी. जैन और जल जीवन मिशन के कोऑर्डिनेटर नेहा साहू और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रवीण वर्मा उपस्थित थे।