सरोना में तहसील बनने से अब नहीं जाना पड़ेगा 22 किलोमीटर दूर : किशोर भास्कर

Posted On:- 2022-03-31



कांकेर (वीएनएस)। सरोना में नवीन तहसील के शुभारंभ होने पर खुशी का इजहार करते हुए ग्राम चोरिया निवासी किशोर भास्कर ने कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अब यहां से 22 किलोमीटर दूर नरहरपुर नहीं जाना पड़ेगा। तहसील संबंधी सभी काम-काज अब सरोना में ही निपट जायेगा, जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीणों को बहुत सुविधा मिलेगा, उनका आने-जाने में लगने वाला समय और अनावश्यक खर्च भी बचेगा।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत सरोना के सरपंच सूरज कोर्राम, उप सरपंच पुष्कर साहू, सेवक वट्टी, मोहन नेताम, ग्राम मुड़पार के नारद राम नेताम, संजय कुंजाम, महेश नेताम, रामचन्द्र तारम, संतोष नागराज, बरकई के हेमलाल भास्कर, सुनील पोटाई, सुशील पटेल, बोधे पोटाई सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर किया। सरोना में नवीन तहसील के शुभारंभ करने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।