भागवत सुनने का मौका भाग्यवान लोगों को ही मिलता है: रंजना

Posted On:- 2022-03-31



धमतरी (वीएनएस)। ग्राम तरसींवा में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें व्यासपीठ पर विराजमान महाराज हमेंद्र गिरी गोस्वामी मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं, कथाओं का वाचन कर रहे हैं जिसे सुनने अंचल के श्रोतागण बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रसपान कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू कथा श्रवण करने पहुंची।

तरसींवा में महिला समूह की आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वहां उपस्थित बहनों का कुशलक्षेम जाना। विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि भागवत सुनने का मौका भाग्यवान लोगों को ही मिलता है। अपने जीवन में धन सुख सब मिल सकता है, लेकिन भागवत सुनने का अवसर सिर्फ भगवान की इच्छा से ही मिलता है। हम सबके हृदय में विराजे श्रीकृष्ण भगवान का मन हुआ तब हम सब यहां भागवत सुन रहे हैं। क्योंकि इस जगत में भागवत कथा अर्थात आत्मा को मुक्ति का मार्ग है।