महंगाई के खिलाफ प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Posted On:- 2022-03-31



रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला संगठन ने रसोई गैस की खाली सिलेंडर और टू व्हीलर को माला पहनाकर, थाली घंटी बजाकर महँगाई के लिए जिम्मेदार मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरु किया। रायपुर में आयोजित आंदोलन में एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल हुये। कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ महंगाई मुक्त अभियान 3 चरणो में चलेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी.एल. पुनीया ने कहा कि 2014 मे पेट्रोल 65 रू. और डीजल 55 रू. मे मिला करता था जो अब 100 रू. के पार है। रसोई गैस 450 रू. थी, जो अब बढ़कर 1050 रू. हो गई है। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़कार पिछले 8 वर्षो मे 26 लाख करोड़ रूपये एक्साइज ड्यूटी के रूप मे वसूला है।

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि पेट्रोल डीजल के कीमत बढ़ने से आवश्यक वस्तुओ की कीमतो मे बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। भाजपा ने अच्छे दिनो का वादा कर सरकार बनायी थी मगर आज लोग बुरे दिन देख रहे है। भाजपा आम जनता की जेब मे डाका डाल रही है और कांग्रेस उसकी लडाई लड़ रही है।

रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, बालोद, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई शहर, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डागांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया सहित सभी जिला मुख्यालयों में महंगाई मुक्त भारत अभियान आंदोलन हुआ।