अंबिकापुर (वीएनएस)। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत अध्ययनरत बालिकाओं नि: शुल्क साइकिल वितरित की गई।शासकीय कन्या उ मा वि अम्बिकापूर स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासन की अति महत्वपूर्ण सरस्वती योजना अंतर्गत नि: शुल्क साइकिल वितरित योजना के अंतर्गत सभी वर्ग की छात्राओं को नि :शुल्क साइकिल वितरित किया गया। जिससे छात्राएं सुदूर ग्रामीण अंचल से भी सुगमता पूर्वक विद्यालय आ सके और अध्ययन कार्य कर सकें। तथा उनके सर्वांगीण विकास में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, एस एम डी सी अध्यक्ष शमा परवीन ,संस्था प्रमुख / सचिव श्रीमती एस. एस . कुरैशी एवं सम्मानीय एस एम डी सी सदस्य प्रभात रंजन सिंहा सम्मानीय जनप्रतिनिधि अमित सिंह एवं कलीम अंसारी जी की उपस्थिति में छात्राओं को इनके हाथों से साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन साइकिल योजना के प्रभारी मंसूर आलम ने किया ।