कोरबा (वीएनएस)। दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबर घोरा क्षेत्र में अज्ञात नकाबपोशों ने एक पेट्रोल पंप में फायरिंग कर लोगों को दहशत में ला दिया। प्राप्त जानकरी के अनुसार गुरुवार को दोपहर अज्ञात नकाबपोशों ने दो सौ रुपए का पेट्रोल डलवाया और पेट्रोल कर्मचारी से पैसों का बैंग छीनने का कोशिश की जिसके बाद नकाबपोशों ने फायरिंग कर दी हालांकि घटना कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल मौके पर पहुंचा कर घटना की जांच की । जिसके बाद पुलिस टीम अज्ञात नकाबपोशों की तलाश शुरू कर दी है ।