राज्यपाल ने पूजा शर्मा को गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित

Posted On:- 2022-03-31



दतिमा मोड़ (वीएनएस)। संत गुरु गहिरा विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के प्रथम दीक्षांत समारोह मे एम.ए हिंदी प्रयोजनमूलक सत्र 2019- 20 पूरे विश्व विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए भटगांव की पूजा शर्मा को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । साथ ही कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। पूजा शर्मा एसईसीएल भटगांव मे कार्यरत कर्मचारी जगन्नाथ प्रसाद शर्मा की पुत्री है।