भैयाथान (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से सूरजपुर जिले के अनुविभागीय राजस्व भैयाथान और बिहारपुर तहसील का का वर्चुअल शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरण दास महंत,कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित अन्य मंत्रीगण मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 नवीन अनु विभाग एवं 23 नवीन तहसीलों का वर्चुअल उद्घाटन किया । जिसमें सूरजपुर से भैयाथान अनु विभाग राजस्व एवं बिहारपुर तहसील को वर्चुअल के माध्यम से उद्घाटन किया। सूरजपुर जिले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भैयाथान और तहसील कार्यालय बिहापुर शुरू होने से जनता और शासन प्रशासन के बीच की दूरी कम होगी और लोगों को राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में लाभ मिलेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, भगवती राजवाड़े जिला कांग्रेस अध्यक्ष,जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, डीएफओ मनीष कश्यप, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, विभाग के अधिकारीगण एवं दुर्गा सारथी, उषा सिंह, मंजू मिंज, रावेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, मोहम्मद नूर आलम, इस्माइल खान, संतोष सारथी, अजय सिंह, हीरा लाल राजवाड़े, राजू गुप्ता, अभय प्रताप सिंह, आशीष प्रताप सिंह , शांतनु प्रताप सिंह, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप राजवाड़े, सुनील साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।
उद्घाटन पर मंडल अध्यक्ष ने कसा तंज भैयाथान मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू ने अनुविभागीय कार्यालय की वर्चुअल उद्घाटन की सूचना सुनते ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सरकार जनता की आंख में धूल झोंक रही है। उन्होंने आगे कहा भैयाथान में अनुविभागीय कार्यालय वर्ष 2012 से सभी कार्य संचालित है और लोगो को इसका लाभ भी मिल रहा है। भगवान उद्घाटन करने वालों को सद्बुद्धि दे 10 वर्ष से संचालित अनुविभागीय कार्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं। इसके बजाय कार्यालय के लिए नया भवन निर्माण कराके उद्घाटन करते तो बेहतर होता। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार के पास निर्माण कार्य के लिए बजट ही नही है और नही नीति साफ है अगर इनकी सरकार दिल्ली में होती तो छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का उद्घाटन कर देते। ये लोग भाजपा ने किए गए कार्यों का उद्घाटन करने में लगे है। हालांकि ये जनता है सब जानती है।