जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर ने विगत दिवस 30 मार्च को बालाछापर में वन विभाग के अंतर्गत संचालित चाय प्रोसेसिंग यूनिट और बालाछापर के गौठान का अवलोकन करके स्व सहायता समूह की महिलाओं की ओर से किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को गौठान में समूह को गोबर खरीदी, खाद बनाने के साथ ही अन्य गतिविधियां संचालित करने के लिए कहा है। ताकि समूह की महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी मिल सके।
कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की ओर से संचालित सेग्रीगेशन शेड की भी जानकारी ली। गीला कचरा और सुखा कचरा को अलग-अलग करने के लिए कहा है। गौठान में बाड़ी विकास और चारागाह को विकसित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि समूह की महिलाएं गौठान में साग-सब्जी उत्पादन करके अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सके। कलेक्टर ने बालाछापर चाय प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया और चाय बनाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में चाय और काफी की अच्छी संभावनाएं है। किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी के.एस. मंडावी, जनपद पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी श्री प्रेमसिंह मरकाम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।