कलेक्टर व एसपी ने दीपू बगीचा का किया निरीक्षण

Posted On:- 2022-03-31



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने विगत दिवस 30 मार्च को दीपू बगीचा का निरीक्षण किया और आगामी 02 अप्रैल को होने वाले सरहुल सरना पूजा महोत्सव के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एसडीओपी राजेन्द्र परिहार व समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सरहुल सरना पूजा महोत्सव शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आयोजक समिति को सहयोग प्रदान करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोजन समिति को वालिंटियर्स की नियुक्ति कराने के लिए कहा है। जिससे कार्यक्रम के अवसर पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराया जा सके।