गंगालूर को तहसील का दर्जा मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल

Posted On:- 2022-03-31



बीजापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से बीजापुर जिले के गंगालूर व कुटरू को तहसील बनाने से कुटरू व गंगालूर बनाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को राजस्व प्रकरणों के लिए दूर जाना नहीं पडेग़ा। गंगालूर क्षेत्र से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सोनू पोटाम ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गंगालूर एक बहुत बड़ा क्षेत्र होने के कारण जिला मुख्यालय में स्थित तहसील कार्यालय तक जाने में ग्रामीणों को 50-60 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता था। किन्तु गंगालूर में तहसील कार्यालय खुलने के बाद अब अधिकारी सभी कार्यालय दिवस में उपस्थित होकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करेंगे, जिससे क्षेत्र के जनता में हर्ष व्याप्त है।

स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की मौजूदगी में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में ग्रामीणों को सुगमता होगी, जनपद सदस्य महेश हेमला व सरपंच राजू कलमो ने गंगालूर तहसील बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा ज्यादातर ग्रामीणों व स्कूली बच्चों के पास स्वयं आवागमन का साधन नहीं होने से राजस्व संबंधी कार्य के लिए बीजापुर जाने में कठिनाईंया होती थी। उन समस्याओं से अब मुक्ति मिली है। निश्चित रूप से ग्रामीणों के लिए बहुत ही लाभदायक है। शासन-प्रशासन की योजनाओं से जुड़ने व लाभान्वित होने में तहसील कार्यालय का बहुत बड़ा योगदान रहेगा।

इसी तरह लच्छू हेमला, मांझी सुकलू सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वर्चुअल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गंगालूर में शामिल होकर छत्तीसगढ़ सरकार के कार्याे की सराहना की। वर्चुअल कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पुष्पा राव विशेष रूप से उपस्थित थी, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि, तहसीलदार, सीईओ सहित विभिन्न अधिकारीगण कार्यक्रम में उपस्थित हुए।