बीजापुर (वीएनएस)। नगर पालिका परिषद बीजापुर में 19 नवम्बर 2018 से निवासरत झुग्गी वासियों को आवासीय योजना के अंतर्गत राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत व मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना के तहत प्रदत्त पट्टे का भूमि स्वामी हक प्रदान किया जाना है। इसके लिए संबंधित पट्टे के भूमि का वतर्मान कब्जे के आधार पर निर्धारित बाजार मूल्य की 20+2 प्रतिशत राशि देय होगी। यदि पट्टेधारी ने किसी अन्य को भूमि अंतरित कर दिया है, तो उक्त कब्जेधारी को वतर्मान गाइडलाइन दर पर निर्धारित बाजार मूल्य के 40+2 प्रतिशत की राशि जमा करना होगा। संबंधित हितग्रही भूमि स्वामी हक प्राप्त करने संबन्धी आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व बीजापुर में संपर्क कर सकते हैं।