कलेक्टर व डीएफओ ने देवरानी-जेठानी नाला में किए गए नरवा विकास के कार्य का लिया जायजा

Posted On:- 2022-03-31



बालोद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना नरवा विकास के तहत वन विभाग की ओर से राज्य कैम्पा मद से गुरूर विकासखंड के वनांचल ग्राम ओड़ेनाडीह के देवरानी-जेठानी नाला का कराए गए उपचार कार्य का आज कलेक्टर जनमेजय महोबे और वनमंडल अधिकारी आयुष जैन ने वहां पहुॅचकर जायजा लिया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर नाला में उपलब्ध पानी के उपयोग के संबंध में जानकारी ली। ग्राम ओड़ेनाडीह के ग्रामीण रामचरण उईके, तुलाराम उईके और कृपाराम उईके ने कलेक्टर को बताया कि जंगल के बीच देवरानी-जेठानी नाला में नरवा विकास के कार्य होने से आसपास के क्षेत्र में भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है। कुॅओं में जलस्तर में वृद्धि हुई है। अभी गर्मी के दिनों में गॉव के मवेशियों व वन्य प्राणियों को भी पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देवरानी-जेठानी नाला का कुल कैचमेंट एरिया 4009 हेक्टेयर है, जिसमें 34 छोटे-छोटे नाले आकर मिलते हैं। नरवा विकास अंतर्गत इस नाला के उद्गम से लेकर वनक्षेत्र की अंतिम सीमा तक उपचार किया गया है। उपचार के अंतर्गत कुल 406 संरचनाओं का निर्माण किया गया है, जिसमें 382 नग लूज बोल्डर चेकडेम, 16 नग गैबियन संरचना, 04 नग आर.सी.सी. चेकेडेम, 03 नग परकोलेशन टंैक और 01 नग डाइकवॉल संरचना का निर्माण किया गया है।

उन्होंने बताया कि संरचनाओं के निर्माण कार्य के पूर्व नाला में पानी का बहाव माह-नवम्बर दिसम्बर तक रहता था। लेकिन अब विभिन्न प्रकार के संरचनाओं के निर्माण पश्चात इस नाला में जगह-जगह पानी को रोककर भूमिगत जल को रिचार्ज कराया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप नाला में बनाए गए चेकडेम में वतर्मान में लगभग चार फीट पानी पॉच सौ मीटर की दूरी तक भरा हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देवरानी-जेठानी नाला के उपचार कार्य से आसपास के ग्राम ओड़ेनाडीह, धानापुरी, कंकालीन, गोटाटोला, खैरडिगि, बिच्छीबाहरा लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर वन विभाग के उप वनमंडल अधिकारी मिथुन डाहिरे, विवेक शुक्ला सहित वन विभाग के अन्य कमर्चारी और ग्रामीण मौजूद थे।