खैरागढ़ उप निर्वाचन : ईव्हीएम व वीवीपैट का द्वितीय रेण्डमाईजेशन कर किया गया आरक्षित

Posted On:- 2022-03-31



राजनांदगांव (वीएनएस)। सामान्य प्रेक्षक शांतनु पी. गोटमारे और कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने आज एनआईसी में राजनीतिक दलों की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए ईव्हीएम और वीवीपैट का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया। ईव्हीएम का रेण्डमाईजेशन कर मतदान केन्द्रवार ईव्हीएम और वीवीपैट आबंटित किया गया। रिजर्व के लिए मशीनों को चिन्हांकन कर आरक्षित रखा गया हैं। स्ट्रांग रूम में मतदान केन्द्रवार आबंटित मशीनों को चिन्हांकित स्थानों में रख दिया गया है। रिजर्व के लिए निर्धारित मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 1 अप्रैल व 2 अप्रैल को मशीनों की कमिशनिंग छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के गोदाम में की जाएगी।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ व रिटर्निंग आॅफिसर लोकेश चंद्राकर, संयुक्त कलेक्टर व सहायक रिटर्निंग आॅफिसर इंदिरा देवहारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, भारतीय जनता पार्टी से अरूण शुक्ला, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी से विष्णु लोधी, र्फारवर्ड डेमोकेटिक लेबर पार्टी से महेन्द्र साहू उपस्थित थे।