मनरेगा कर्मचारी संघ का 4 अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल, सौंपा ज्ञापन

Posted On:- 2022-03-31



खरसिया (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर 4 अप्रैल से हड़ताल पर जाने की तैयारी में जुट गया है। राज्य में मनरेगा में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा पिछले 16 साल से निरंतर कार्य किया जा रहा है, परंतु समय-समय पर नियमितीकरण के साथ ही अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में संगठन के निर्देश पर ब्लॉक इकाई खरसिया ने भी ब्लॉक मुख्यालय में अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए एसडीएम को आवेदन देकर अनुमति मांगी है।