सनातनी नववर्ष पर निकलेगी शोभायात्रा

Posted On:- 2022-03-31



खरसिया (वीएनएस)। सनातनी नववर्ष के आगमन पर सनातन धर्म के अनुयायी युवाओं ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2 अप्रैल को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस  के लिए युवाओं ने ढोल ताशे के साथ घर-घर पीले चावल देकर शोभा यात्रा में सम्मिलित होने निमंत्रित किया।

उल्लेखनीय होगा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को प्रारंभ होने वाला नववर्ष संपूर्ण सृष्टि को नई ऊर्जा से भर देता है। ऐसे में स्वयं प्रकृति ही नव-पल्लवित होकर इस नववर्ष का अभिनंदन करती है। गुरुवार को राजेश सांवड़िया, राकेश गायत्री, सुमीत रावलानी, सौरभ अग्रवाल, नीलेश ठाकुर, संजय गुप्ता, कान्हा बंसल रमेश अग्रवाल सहित अन्य सनातनी युवाओं ने पीले चावल घर-घर देकर शोभायात्रा में सम्मिलित होने एवं आयोजन की भव्यता बढ़ाने के लिए निमंत्रण दिया गया।