रायपुर (वीएनएस)। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति और भारतीय जैन संगठना रायपुर जोन के संयुक्त तत्वाधान में रोजाना प्रभात फेरी के बाद रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। 30 मार्च को न्यू राजेंद्र नगर में 35 यूनिट (17 महिलाए एवं 18 पुरुष) तथा 31 मार्च को लाल गंगा रिगालिया में 50 यूनिट (20 महिलाए व 30 पुरुष) रक्त एकत्रित किया गया है। भारतीय जैन संगठना सभी रक्तदाताओं के साथ साथ मानव कल्याण के इस कार्य मे सहयोग करने के लिए दोनों जगह के श्रीसंघ एवं सभी मंडलो का आभार व्यक्त किया है।
संगठन के प्रवक्ता ने बताया कि अगला रक्तदान शिविर 3 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे से जैन दादाबाड़ी, एम जी रोड, रायपुर में रहेगा।