रायपुर (वीएनएस)। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियन्ता महानदी गोदावरी कछार कार्यालय में विगत 51 वर्षों से लगातार कार्यरत सहायक अभियन्ता हीरेन्द्र कुमार नायक की सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया है।
मुख्य अभियन्ता डी.सी. जैन ने हीरेन्द्र कुमार नायक की सुदीर्घ सेवाओं का स्मरण करते हुए कहा कि वह कर्मठ अधिकारी थे। अपना काम बड़ी ही लगन के साथ खुद कम्प्यूटर पर खुद कर लिया करते थे। उनके सेवानिवृत्त होने से एक अच्छा लगनशील अधिकारी हमारे कार्यालय से कम हो गया। उन्होंने श्री नायक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृतिचिन्ह, शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। हीरेन्द्र नायक ने अपने सम्बोधन में बतलाया कि इतने वर्षों तक कार्यालय में पदस्थ रहने से यह कार्यालय उन्हें घर जैसा लगने लगा था। उन्होंने विदाई समारोह आयोजित करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। बाद में यांत्रिकीय प्रशासकीय अधिकारी एस. मिंज ने सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले उपादान के कागजात सौंपे।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता डी.सी. जैन, यात्रिकीय प्रशासकीय अधिकारी एस. मिंज सहित कार्यपालन अभियन्ता के. आर. साहू, पी.के. वाकड़े, यू. के कोपुलवार और सहायक अभियन्ताओं में पी. के. सोनी, एस. के. ठाकुर, ए.के.आमदे. उत्तम सिंह, अनिल तिवारी, पी.के. जैन, निहाल सिंह ध्रुव आदि के अलावा अन्यान्य कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र दत्ता ने किया।