संयुक्त कलेक्टर गोलछा होंगे पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा के नोडल अधिकारी

Posted On:- 2022-03-31



महासमुंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की ओर से राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 24 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू, निर्विघ्न संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।