
महासमुंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा व संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नवनिर्मित कार्यालय व व्यवसायिक परिसर का लोकार्पण किया। इस दौरान यहां के नागरिकों ने जलकर की समस्या को लेकर ध्यानाकर्षित भी कराया।
गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नवनिर्मित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय व व्यवसायिक परिसर का लोकार्पण समारोह आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छग हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा थे। अध्यक्षता संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में छग गृह निर्माण मंडल के उपायुक्त अजीत सिंग पटेल व स्टाफ अफसर अरूण कुमार बंजारी, विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, कुणाल चंद्राकर, हीरा बंजारे, बलविंदर सिंह सीटू, रेखराज पटेल, आर्यन गिलहरे आदि मौजूद थे। सर्वप्रथम व अन्य अतिथियों ने पूजा अचर्ना कर कार्यालय व व्यवसायिक परिसर का लोकार्पण किया। इस दौरान अतिथियों ने नवनिर्मित दुकानों की चाबी हितग्राहियों को सौंपने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया।