रायपुर (वीएनएस)। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग ने चुनाव अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। प्रचार प्रसार के लिए वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह, प्रवक्ता अभय नारायण राय और राजनांदगांव प्रवक्ता रुपेश दुबे को जिम्मेदारी दी गई है।