गंगराड़े ने दिनेश शर्मा को सौंपा चार्ज

Posted On:- 2022-03-31



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े गुरूवार को सेवा निवृत्त हुए। इस दौरान विधानसभा सचिवालय में उन्हें विदाई दी गई। समारोह के बाद प्रमुख सचिव गंगराड़े ने विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा को अपना कार्यभार सौंपा।