विधानसभा अध्यक्ष डॉ महन्त 31 मार्च से 2 अप्रैल तक जिले के प्रवास पर

Posted On:- 2022-03-31



जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 31 मार्च से 2 अप्रैल तक जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ महंत 31 मार्च को दोपहर 1 बजे स्पीकर हाउस रायपुर से प्रस्थान कर शाम 4 बजे सक्ती पहुंचेंगे व स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात 9 बजे सक्ती से प्रस्थान कर 9.45 बजे ग्राम सारागांव आगमन व रात्रि विश्राम करेंगे।

डॉ महंत 1 अप्रैल को सुबह 10 बजे सारागांव से प्रस्थान 10.30 बजे सक्ती आएंगे। उनका 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। वे दोपहर 12 से 2 बजे तक तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की प्रतिमा अनावरण, विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे का समय आरक्षित रहेगा। वे दोपहर 3 बजे सक्ती से प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे चांपा पहुंचेंगे व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे चांपा से प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे जांजगीर पहुंचेंगे व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 5 बजे जांजगीर से प्रस्थान कर 5.45 बजे सक्ती पहुंचेंगे, यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिप्पाणियां द्वारा प्रस्तुत कबीर भजन संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि 8 बजे सक्ती से प्रस्थान कर 9.30 बजे सारागांव आएंगे। वहां रात विश्राम सारा गांव में करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 2 अप्रेल को सुबह 11 बजे सारागांव से प्रस्थान कर 11.15 बजे बाराद्वार पहुंचेंगे व वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12.30 बजे बाराद्वार से प्रस्थान कर 1 बजे सक्ती पहुंचेंगे एवं वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे सक्ती से मड़वारानी जिला कोरबा के प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3 बजे मड़वारानी पहुंचेंगे व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे मड़वारानी से प्रस्थान कर 6.30 बजे विकासखंड सक्ती के ग्राम सकरेली आगमन व स्थानीय कार्यक्रम शामिल होंगे।