रायपुर (वीएनएस)। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा प्रदेश के वन क्षेत्रों में अग्नि से सुरक्षा हेतु निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इस तारतम्य में विगत दिवस मुख्य वन संरक्षक सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन मंडलाधिकारियों के साथ वन क्षेत्र का सघन भ्रमण कर मौके पर जंगल में लगी आग को बुझाने में स्वयं दल के साथ जुटे रहे। साथ ही वन क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक समझाइश भी दी जा रही है।
गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा वनों की अग्नि से सुरक्षा हेतु किए गए प्रबंध के तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय अरण्य भवन रायपुर में कन्ट्रोल रूम मंह टॉल फ्री नम्बर 18002337000 स्थापित किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति अग्नि घटनाओं की सूचना दे सकते हैं। इसी तरह समस्त वनमंडलों में भी वनमंडल कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से अग्नि घटनाओं की सतत् निगरानी की जा रही है।