रायपुर (वीएनएस)। रेलवे प्रशासन की तरफ से विभिन्न सेक्शनों में अधोसंरचना विकास तथा संरक्षा से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, 1 से 30 अप्रैल तक बिलासपुर एवं रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 1 से 30 अप्रैल तक बिलासपुर एवं शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740/08739 बिलासपुर–शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 1 से 30 अप्रैल तक रामटेक से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08755 रामटेक- नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2 अप्रैल से 1 मई तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08756 नागपुर-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 10 से 30 अप्रैल तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08705 रायपुर- डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 10 से 30 अप्रैल तक डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08706 डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
10 से 30 अप्रैल तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08709 रायपुर- डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 11 अप्रैल से 01 मई को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।