रायपुर (वीएनएस)। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 13288/13287 राजेन्द्रनगर–दुर्ग-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन एवं 12834/12833 हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर रेल मण्डल के बामरा रेलवे स्टेशन में दिनांक 01 अप्रैल, 2022 से ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है।
12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन बामरा स्टेशन मे 06.43 बजे पहुचकर 06.45 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 12833 अहमदाबाद–हावड़ा एक्स्प्रेस ट्रेन बामरा स्टेशन मे 05.53 बजे पहुचकर 05.55 बजे रवाना होगी।
13288 राजेन्द्रनगर–दुर्ग एक्स्प्रेस ट्रेन बामरा स्टेशन मे 11.53 बजे पहुचकर 11.55 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन बामरा स्टेशन मे 14.07 बजे पहुचकर 14.09 बजे रवाना होगी।