रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश में बढ़ती गर्मी के चलते महिला-बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी के संचालन के समय मे परिवर्तन किया है। छह घंटे (9:30 से घटा कर 3:30) की जगह अब आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ (सुबह 7 बजे से 11 बजे) चार घंटे ही संचालित की जाएगी। इसके लिए मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है।