देवरिया (वीएनएस)। यूपी में योगी सरकार का खौफ तो गुंडे-बदमाशों को पहले भी था, लेकिन दूसरी बार सरकार बनने के बाद यह खौफ और भी तगड़ा हो गया है। बड़े से बड़े अपराधी भी पुलिस से एनकाउंटर न करने की गुहार लगा रहे हैं और आत्मसमर्पण कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देवरिया जिले का है, जहां लूट के एक आरोपी ने थाने में सरेंडर किया। इसक नाम पुरुषोत्तम है, और गुरुवार को देवरिया कोतवाली पहुच कर उसने सरेंडर किया। पुरुषोत्तम ने कोतवाल के पैर पकड़ एनकाउंटर न करने की गुहार भी लगाई।
दरअसल 28 मार्च को एचडीएफसी बैंक के ऋण वसूली के लिए सीएमएस संस्था ऋण संकलनकर्ता प्रभुनाथ पाण्डेय व बैजनाथ सिंह बजाजी गली से ऋण वसूली कर वाहन की तरफ जा रहे थे जहां पर बदमाशों ने बैजनाथ सिंह के हाथ से ऋण वसूली के रूपयों का बैग छिन लिया तथा प्रभुनाथ पाण्डेय ने बैग को पकड़ लिया। इसी बीच बदमाश ने प्रभुनाथ पाण्डेय को गोली मार दी और तथा सुरक्षा गार्ड ने बदमाश के पैर में गोली मार दी थी। बदमाश के 2 अन्य साथी वहां से पुलिस ने घटना की छानबीन की उसमें दो अभियुक्तों का नाम आया था। एक अभियुक्त को मौके पर ही गोली लगी थी। जनपद देवरिया और गोरखपुर की पुलिस फोर्स जब दबाव बनाया तो उसमें से एक अभियुक्त पुरुषोत्तम थाने में आकर के आत्मसमर्पण कर दिया। उसको यह डर था की पुलिस उसका एनकाउंटर करेगी। इसी क्रम में जो एक और अभियुक्त दीपक पांडे पर इनाम घोषित किया था। इस बीच महाराजगंज की पुलिस के साथ एक दिन पहले उसकी मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है।