'परीक्षा पे चर्चा' में छात्रों संग शामिल हुईं राज्यपाल

Posted On:- 2022-04-01



रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को देशभर के छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कर रहे है। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ है और देशभर के छात्र, शिक्षक व अभिभावक ऑनलाइन इस कार्यक्रम से जुड़े हैं। राजधानी रायपुर में भी राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राजभवन में छात्रों संग इस कार्यक्रम में शिरकरत की।