बलिया (वीएनएस)। यूपी के बलिया में लीक हुए इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रश्नपत्र मामले में एसटीएफ ने डीआईओएल ब्रजेश मिश्र समेत 30 लोगों को 1 अप्रैल तक गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसमें मास्टर माइंड भी शामिल है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें तीन स्कूलों के प्रबंधक, दो प्रधानाचार्य और तीन पत्रकार भी शामिल हैं।
यह है पूरा मामला 30 मार्च 2022 को इंटर अंग्रेजी विषय का पेपर लीक हुआ था। 31 मार्च की रात मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को नगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें पर्चा लीक होने वाले स्कूल को प्रबधंक भी शामिल है। अंग्रेजी विषय का पेपर महरजिया देवी इंटर कॉलेज भीमपुरा से लीक हुआ था। इस कॉलेज को बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्र बनाया गया था। यहां के कुछ परीक्षार्थियों की कॉपी आर्यभट्ट झकड़ी इटर कॉलेज कसेसर में लिखी जा रही थी। आर्यभट्ट झकड़ी इटर कॉलेज कसेसर परीक्षा केंद्र नहीं है। महरजिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक निर्भय नरायण सिंह ने उत्तर पुस्तिका लिखने की जिम्मेदारी पांच लोगों को दी थी।
सूत्रों की मानें तो जिस विषय का पेपर एक दिन बाद होने वाला होता था, उसकी कॉपी एक दिन पहले हल होकर स्कूल पर पहुंच जाती थी। अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र एक दिन पहले ही रात करीब 10 बजे आनंद चौहान तक पहुंच गया था। आनंद ने ही अंग्रेजी के पेपर को भीमपुरा निवासी आजाद पांडेय के वॉट्सऐप पर भेज दिया था। इसके बाद अंग्रेजी का प्रश्नपत्र विकास, राकेश, सुनील, जनार्दन, बृजभान, वरुण, मनोज गुप्ता, दिग्विजय सिंह और अजीत ओझा तक पहुंचा था।
अब तक 30 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार पेपर लीक मामले में अब तक 30 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें डीआईओएस बृजेश मिश्रा, 3 स्कूलों के प्रबंधक, 2 प्रधानाचार्य, 6 शिक्षक और 3 पत्रकार शामिल हैं। घटना की जांच के लिए पूरे जनपद की पुलिस, स्वाट टीम और एसटीएफ लगी हुई है।